ताजा खबर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 मई। रेल पुलिस इकाई रायपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत जप्त मादक पदार्थों के नियमानुसार नष्टीकरण के लिए जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति का गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष रेल पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल हैं। समिति में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नवा रायपुर अभिषेक झा तथा प्रभारी उपायुक्त आबकारी राजेश कुमार शर्मा सदस्य के रूप में शामिल हैं।
समिति की उपस्थिति और निर्देशन में गुरुवार को थाना रेल पुलिस रायपुर एवं बिलासपुर में दर्ज 98 प्रकरणों में जप्त 915.472 किलोग्राम गांजा का विधिवत नष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई सिलतरा स्थित जायसवाल निको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के स्टील प्लांट डिवीजन में की गई।
नष्टीकरण प्रक्रिया के दौरान उप पुलिस अधीक्षक रेल एस.एन. अख्तर, रक्षित निरीक्षक राम प्रसाद पैकरा सहित रेल पुलिस इकाई का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।



