ताजा खबर
पेट्रोल पंप की सुरक्षा के लिए इमरजेंसी नंबर
15-May-2026 3:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 15 मई । ईंधन संकट के बीच पेट्रोल पंप संचालकों, कर्मचारियों की सुरक्षा तथा आपातकालीन स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने प्रमुख स्थानों पर इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर चस्पा किए जा रहे हैं। पोस्टरों में पुलिस कंट्रोल रूम, संबंधित स्थानीय थाना प्रभारी, डायल-112 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपराधिक घटना की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दी जा सके।
साथ ही पंपों में रात्रिकालीन सतर्कता, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखने सीसीटीवी कैमरे आन रखने तथा नगदी के सुरक्षित प्रबंधन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


