ताजा खबर

दूसरे का भूखंड अपना बता कर बेचने के बदले 28 लाख की धोखाधड़ी
15-May-2026 11:56 AM
दूसरे का भूखंड अपना बता कर बेचने के बदले 28 लाख की धोखाधड़ी

रायपुर, 15 मई। दूसरे का भूखंड अपना बता कर बेचने का सौदा कर 28 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। आजाद चौक पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

प्रगति विहार महावीर नगर, राजेन्द्र नगर निवासी पंकज चिजवानी 38 ने गुरुवार देर रात रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार अनिल अग्रवाल,सपना सिंघानिया और रमेश ने 4250 वर्ग फीट भूखंड अपना बताया। इसे खरीदने पंकज ने तीन वर्ष पूर्व 14 अगस्त 23 को सौदा किया। इसमें उसने तीनों को 28 लाख रुपए का बयाना दिया। उसके बाद से तीनों रजिस्ट्री में आना कानी करते रहे। पंकज ने राजस्व रिकार्ड में जमीन की जांच कराई तो वह दूसरे के नाम दर्ज है। उसके बाद से पंकज, अपना बयाना वापस मांग रहा है।  नहीं देने पर कर रात 11.30 बजे धारा 420,120 बी के तहत मामला दर्ज कराया।


अन्य पोस्ट