ताजा खबर

7 वार्डों के नागरिकों से 334 मांग, 185 शिकायतों के 519 आवेदन मिले
14-May-2026 9:19 PM
7 वार्डों के नागरिकों से 334 मांग, 185 शिकायतों के 519 आवेदन मिले

रायपुर, 14 मई। उत्तर और दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के  सभी 7 वार्डों के लिए  इंडोर स्टेडियम बूढ़ापारा  में सुशासन तिहार 2026 जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नागरिकों से 334  मांगे 185 शिकायतें कुल 519 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें पेंशन शाखा को पेंशन के 2 नवे आवेदन, जल विभाग को 71 शिकायतें, 29 नवीन नल कनेक्शन आवेदन, 11 अन्य मांग, नगर निवेश विभाग को अतिक्रमण पर 1 मांग, 6 शिकायत, अन्य 16 मांग / शिकायत, राजस्व विभाग को 6 मांग, उद्यान विभाग को 2 मांग, 1शिकायत, जोन क्रमांक 4 लोक कर्म विभाग को 79 मांग, 12 शिकायत , कुल 91 आवेदन प्राप्त हुए, प्रधानमंत्री आवास योजना में 53 मांग, 5 शिकायत कुल 58 आवेदन प्राप्त हुए, महिला एवं बाल विकास विभाग को 7 आवेदन मिले, जबकि श्रम विभाग मजदूर कार्ड शाखा को 18 और समाज कल्याण विभाग को 11 आवेदन, एसडीएम कार्यालय, राजस्व / नजूल विभाग को 14,सीएसईबी को 27 आवेदन, उज्जवला योजना हेतु 13 आवेदन, परिवहन विभाग को 15, पुलिस प्रशासन को 10 और एनयूएलएम हेतु 14 आवेदन प्राप्त हुए।  समयसीमा एक माह के भीतर प्राप्त सभी 519 आवेदनों का समाधान कर आवेदकों को सूचना दी जायेगी।


अन्य पोस्ट