ताजा खबर
बस्तर से सरगुजा तक संतुलित प्रतिनिधित्व
रायपुर, 14 मई। सांसद एवं भारतीय खाद्य निगम छत्तीसगढ़ राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर समिति के नए सदस्यों की घोषणा कर दी गई है। श्री अग्रवाल ने इस समिति में अनुभव और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का बेहतरीन संतुलन बनाया है।
समिति में पूर्व विधायक संतोष बाफना (जगदलपुर), मेजर अनिल सिंह (अंबिकापुर), पवन साहू (बालोद), हलधर साहू (कांकेर), रामकृपाल साहू (सूरजपुर), कमलेश ठोकने (धमतरी), चैनसुख भट्टर (दुर्ग), प्रेम आर्य (मुंगेली), बलराम तिवारी (अभनपुर), अब्दुल गफ्फार मेनन (गरियाबंद), सुरेंद्र पाटनी (रायपुर), श्याम सुंदर अग्रवाल (रायपुर), अनिल केशरवानी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी) और राम नारायण सोनी (कोरबा) को शामिल किया गया है।
अग्रवाल ने न केवल बस्तर से लेकर सरगुजा तक के जमीनी नेताओं को मंच दिया है। यह उनकी संगठनात्मक क्षमता और छत्तीसगढ़ के हर कोने की समस्याओं को समझने की संवेदनशीलता का ही परिणाम है।
इस समिति के गठन से छत्तीसगढ़ के कृषि और भंडारण क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिलेंगे बस्तर, सरगुजा और मध्य छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि शामिल होने से किसानों की भंडारण और धान उठाव से जुड़ी समस्याएं अब सीधे केंद्र तक पहुंचेंगी।


