ताजा खबर

उरला में हत्या, तानों से परेशान जीजा ने साले की जान ली
14-May-2026 7:58 PM
उरला में हत्या, तानों से परेशान जीजा ने साले की जान ली

रायपुर, 14 मई। राजधानी में कल हत्या हो गई। नशे में आए दिन के गाली गलौज से परेशान होकर जीजा ने साले की हत्या कर दी। 

उरला पुलिस के अनुसार मजदूर नगर सरोरा निवासी प्रकाश साहू 49 ने अपने साले गिरधर गोपाल साहू 31 की चाकू (चापड़)मारकर हत्या कर दी। प्रकाश, पिछले तीन साल से ससुराल में रह रहा था। इसे लेकर गिरधर ताने कसता और गाली गलौज भी करता था। इसे लेकर प्रकाश की नाराज़गी बढ़ती जा रही थी। कल रात 9 बजे भी सरोरा रिंग रोड के पास साहू पान ठेले के निकट गिरधर गाली गाली गलौज कर रहा था।इससे परेशान होकर प्रकाश ने चापड़ मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने स्वयं 112 को काल कर अपने आप को पुलिस के हवाले किया। उरला पुलिस ने आधी रात बाद  ससुर भुवन लाल की रिपोर्ट 103-1 का मामला दर्ज कर प्रकाश को गिरफ्तार किया।


अन्य पोस्ट