ताजा खबर

वैभव सूर्यवंशी को श्रीलंका जाने वाली इंडिया ए टीम में मिली जगह
14-May-2026 6:21 PM
वैभव सूर्यवंशी को श्रीलंका जाने वाली इंडिया ए टीम में मिली जगह

श्रीलंका में होने वाले तीन देशों की सिरीज़ के लिए इंडिया ए टीम का एलान कर दिया गया है. इसके लिए तूफ़ानी बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल किया गया है.

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया एक्स पर श्रीलंका जाने वाली इंडिया ए टीम के बारे में जानकारी दी है.

इस सिरीज में भारत ए, श्रीलंका ए और अफ़गानिस्तान ए की टीमें हिस्सा ले रही हैं. सिरीज़ का पहला मैच 9 जून को भारत और श्रीलंका की ए टीमों के बीच खेला जाएगा.

जबकि इसका फ़ाइनल मुक़ाबला 21 जून को होगा.

सिरीज़ के लिए भारतीय ए टीम में शामिल खिलाड़ी हैं-

तिलक वर्मा (कप्तान)

प्रियांश आर्या

वैभव सूर्यवंशी

रियान पराग (उपकप्तान)

आयुष बदोनी

निशांत सिंधु

हर्ष दुबे

सूर्यांश शेडगे

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)

कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर)

विपराज निगम

यश ठाकुर

युद्धवीर सिंह

अंशुल कंबोज और

अरशद ख़ान.

(bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट