ताजा खबर

चाकू की नोक पर किडनैप, लूट, मारपीट करने वाला गिरफ्तार
14-May-2026 5:45 PM
चाकू की नोक पर किडनैप, लूट, मारपीट करने वाला गिरफ्तार

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 14 मई ​ । राजधानी में अपहरण कर मारपीट और लूट की घटना को अंजाम देने वाले आदतन अपराधी शाहबाज अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार मामला आजाद चौक पुलिस के मुताबिक आरोपी शाहबाज अली और उसके साथी अमन सिक्का ने  निखिल यादव 26 निवासी ब्राह्मणपारा और उसके साथी अजय सिंह परिहार और लक्ष्मण सिंह परिहार का अपहरण कर जबरन अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर प्रताड़ित किया। आरोपियों ने मौदहापारा त्रिमूर्ति चौक और देवेन्द्रनगर इलाके में चाकू की नोक पर लाठी-डंडों से मारपीट की।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने निखिल से 30 हजार रुपये की मांग की। रकम देने से इनकार करने पर उसे रेलवे पटरी पर लिटाकर और खंभे से बांधकर पीटा गया। उसकी स्कूटी, मोबाइल फोन, चांदी का ब्रेसलेट और अंगूठी भी लूट लिए।
गिरफ्तार आरोपी शाहबाज अली (22) मौदहापारा थाना क्षेत्र के शिव मंदिर गली का निवासी है। वह नशे का आदी है। उसके खिलाफ पहले से मारपीट, चोरी और आर्म्स एक्ट के चार मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


अन्य पोस्ट