ताजा खबर

मप्र : देवास में 'पटाखा कारखाने' में धमाके के बाद आग लगी, कई लोगों के हताहत होने की आशंका
14-May-2026 1:12 PM
मप्र : देवास में 'पटाखा कारखाने' में धमाके के बाद आग लगी, कई लोगों के हताहत होने की आशंका

देवास/ इंदौर, 14 मई। मध्यप्रदेश के देवास जिले में बृहस्पतिवार को कथित तौर पर पटाखा कारखाने में धमाके के बाद आग लग गई जिसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि टोंक कलां क्षेत्र में एक कारखाने में धमाका हुआ और आग लग गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रशासन का संयुक्त दल मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में जुट गया है और घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

स्थानीय लोगों का दावा है कि कारखाने में अवैध तौर पर पटाखे बनाए जा रहे थे और वहां भीषण विस्फोट हुआ।

पुलिस और प्रशासन के आला अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने हालांकि कारखाने में बन रहे उत्पाद को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं की है। (भाषा)


अन्य पोस्ट