ताजा खबर

8 जून से 12 दिनों तक 70 से अधिक ट्रेनें रद्द या आंशिक प्रभावित रहेंगी
14-May-2026 11:36 AM
8 जून से 12 दिनों तक 70 से अधिक ट्रेनें रद्द या आंशिक प्रभावित रहेंगी

चांपा स्टेशन में चौथी रेललाइन का चलेगा काम, यात्रियों को होगी भारी परेशानी  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 14 मई। बिलासपुर-झारसुगुड़ा रेलखंड में चौथी रेललाइन परियोजना के तहत चांपा स्टेशन में तकनीकी कार्य होने जा रहा है। इसके चलते 7 जून से 19 जून तक अलग-अलग तिथियों में रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित रहेगा। इस अवधि में 70 से अधिक यात्री और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी, कई ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा, कुछ ट्रेनें बीच रास्ते में ही समाप्त होंगी, जबकि कई गाड़ियां देरी से चलेंगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेललाइन का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें अब तक 180 किलोमीटर से अधिक काम पूरा हो चुका है। अब चांपा स्टेशन को इस नई लाइन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। रेलवे का दावा है कि कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों की गति और समयबद्धता में सुधार होगा।

ये पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द- 8 से 19 जून तक 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी, जबकि 7 से 18 जून तक 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू नहीं चलेगी।
8 से 19 जून तक 68745 गेवरारोड-रायपुर मेमू और 7 से 18 जून तक 68746 रायपुर-गेवरारोड मेमू रद्द रहेगी।
8 से 19 जून तक 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर तथा 7 से 18 जून तक 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर नहीं चलेगी।
68734/68733 बिलासपुर-गेवरारोड मेमू, 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा मेमू और 68737/68738 रायगढ़-बिलासपुर मेमू भी 8 से 19 जून तक रद्द रहेंगी।
इसी अवधि में 58210 बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर भी बंद रहेगी।
लंबी दूरी की कई एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त- 7 से 18 जून तक 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस तथा 8 से 19 जून तक 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
18109/18110 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस भी 8 से 19 जून तक नहीं चलेगी।
13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 12 से 16 जून तक और 13288 आरा-दुर्ग एक्सप्रेस 10 से 14 जून तक रद्द रहेगी।
12833/12834 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस 11 से 15 जून तक प्रभावित रहेगी।
12870 हावड़ा-सीएसएमटी, 12869 सीएसएमटी-हावड़ा, 22846 हटिया-पुणे, 22845 पुणे-हटिया, 20813 पुरी-जोधपुर और 20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस भी निर्धारित तिथियों में रद्द रहेंगी।
इसके अलावा 12905/12906 पोरबंदर-शालीमार, 22905/22906 ओखा-शालीमार, 22511/22512 एलटीटी-कामाख्या, 20971/20972 उदयपुर-शालीमार, 22357/22358 एलटीटी-गया, 17321/17322 वास्कोडिगामा-जसीडीह, 17005/17006 हैदराबाद-रक्सौल और 17007/17008 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस भी निरस्त रहेंगी।

20471/20472 श्रीगंगानगर-पुरी, 22829/22830 भुज-शालीमार, 22169/22170 रानी कमलापति-सांतरागाछी, 20827/20828 जबलपुर-सांतरागाछी और 12949/12950 पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस भी प्रभावित रहेंगी।

पुरी, कोरबा और एलटीटी रूट की ट्रेनें भी प्रभावित- 20917/20918 इंदौर-पुरी हमसफर, 22909/22910 बलसाड-पुरी, 22865/22866 एलटीटी-पुरी, 20821/20822 पुणे-सांतरागाछी, 22843/22844 बिलासपुर-बक्सर, 13425/13426 मालदाटाउन-सूरत और 12767/12768 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी।
12811/12812 एलटीटी-हटिया, 20807/20808 हीराकुंड एक्सप्रेस, 12251/12252 यशवंतपुर-कोरबा, 22647/22648 तिरुअनंतपुरम-कोरबा और 12151/12152 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस का परिचालन भी प्रभावित रहेगा।
18477/18478 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 11 से 15 जून तक रद्द रहेगी।

इन ट्रेनों का बदला जाएगा मार्ग- 12221/12222 पुणे-हावड़ा दुरंतो, 12261/12262 सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो, 12101/12102 ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस और 12879/12880 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा होकर चलेंगी।
कुछ ट्रेनें बीच रास्ते में ही समाप्त होंगी- 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू 8 से 19 जून तक बिलासपुर तक ही चलेगी।
18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बिलासपुर से शुरू होगी और कोरबा-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
18517/18518 विशाखापटनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस तथा 12409/12410 रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस भी आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी।
कई ट्रेनें देरी से चलेंगी- 12129 आजाद हिंद एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से रवाना होगी।
12809 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस 2 घंटे 30 मिनट, 12070 जनशताब्दी एक्सप्रेस 2 घंटे, 18249/18251 हसदेव एक्सप्रेस 2 घंटे तथा 18239 शिवनाथ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से चलेगी।
रेलवे ने बताया कि 8 से 19 जून तक 18249/18250 और 18251/18252 हसदेव एक्सप्रेस कोरबा-बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन की तरह संचालित की जाएगी।


अन्य पोस्ट