ताजा खबर
पेट्रोल पंप बंद, रस्सी बांध, नो स्टाक बता रहे संचालक
13-May-2026 3:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 13 मई । राजधानी में कल मंगलवार रात्रि 9 बजे से कई पेट्रोल पंप बंद है। पेट्रोल न मिलने से आम जनता बहुत परेशान हैं। आम आदमी पार्टी के नेता विजय कुमार झा ने गृह मंत्री एवं जिलों के कलेक्टरों से मांग की है कि तत्काल अधिक कीमत पर पेट्रोल बेचने, पेट्रोल के दरों में वृद्धि होने की उम्मीद में मनचाहे पेट्रोल पंप बंद कर दिए गए हैं। श्री झा ने मांग की है कि पेट्रोल पंपों के स्टॉक रजिस्टर की जांच कर तत्काल पुलिस प्रशासन की मदद से पेट्रोल पंप चालू कराया जाए, अन्यथा राजधानी में त्राहिमाम त्राहिमाम होने वाला हैं। आम आदमी पार्टी इसका कड़ा विरोध करेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे




