ताजा खबर

सीबीएस‌ई 12 वीं के नतीजे घोषित, 85.2% फीसदी पास
13-May-2026 1:59 PM
सीबीएस‌ई 12 वीं के नतीजे घोषित, 85.2% फीसदी पास

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 13 मई ​ । सीबीएस‌ई ने  आयोजित कक्षा-12 की मुख्य परीक्षा 2025-2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। सीबीएसई 12वीं में इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 85.20% रहा है जो कि 2025 के 88.39% की तुलना में थोड़ा कम है। देश में त्रिवेंद्रम रीजन का सीबीएसई 12वीं रिजल्ट सबसे अच्छा रहा। त्रिवेंद्रम रीजन 95.62% पास प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद चेन्नई (93.84%) और बेंगलुरु (93.19%) का स्थान है। लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जो लड़कों के 82.13% पास प्रतिशत की तुलना में 6.73% अधिक है। ट्रांसजेंडर श्रेणी के छात्रों का पास प्रतिशत 100% रहा  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। विद्यार्थी अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी डालकर परिणाम चेक कर सकते हैं। छात्र छात्राएं सीबीएसई आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in और डिजीलॉकर (Digilocker) से भी 12वीं का परिणाम चेक कर सकते हैं। इस वर्ष सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 85.20 फीसदी रहा। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से अच्छा रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जो लड़कों के 82.13% पास प्रतिशत की तुलना में 6.73% अधिक है। ट्रांसजेंडर श्रेणी के छात्रों का पास प्रतिशत 100% रहा बीते दो वर्षों से सीबीएसई 13 मई को 10वीं 12वीं के नतीजे घोषित करता आ रहा है। इस वर्ष भी बोर्ड ने 13 मई को परिणाम जारी कर दिया।


अन्य पोस्ट