ताजा खबर

कुम्हारी में सिलेंडर विस्फोट, 2 महिलाओं समेत 4 की मौत की खबर
12-May-2026 4:56 PM
कुम्हारी में सिलेंडर विस्फोट, 2 महिलाओं समेत 4 की मौत की खबर

कुम्हारी, 12 मई। कुम्हारी क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण सिलेंडर विस्फोट में 4 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। मृतकों में 2 महिलाएं, 1 पुरुष और 1 बच्चा शामिल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया।
फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं। मृतकों की पहचान और हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट