ताजा खबर
फायरमैन भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन शुरू
09-May-2026 10:40 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 8 मई। छत्तीसगढ़ में नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ में फायरमैन भर्ती के लिए व्यापमं ने 8 मई से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 5 जून शाम 5 बजे तक व्यापमं की वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा होगा। व्यापम द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए 6 से 8 जून तक मौका दिया जाएगा। इसके बाद पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 6 जुलाई को जारी किए जाएंगे। भर्ती परीक्षा 13 जुलाई को रायपुर में आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक चलेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


