ताजा खबर

मंगला के अपार्टमेंट में भीषण आग, पूरा घर जलकर तबाह
07-May-2026 12:31 PM
मंगला के अपार्टमेंट में भीषण आग, पूरा घर जलकर तबाह

इन्वर्टर बैटरी से उठी चिंगारी ने सब राख किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 7 मई। मंगला स्थित भाटिया रेसिडेंसी के चौथे माले में बीती देर रात भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग इन्वर्टर बैटरी में शॉर्ट सर्किट से लगी, जिसने कुछ ही मिनटों में पूरे फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया।

फ्लैट निवासी मधु रिलवानी परिवार सहित दवा लेने बाहर गई थीं। इसी दौरान पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर आग लगने की सूचना दी। जब तक वे लौटे, तब तक घर पूरी तरह जल चुका था।

तेज हवा के कारण आग नीचे के फ्लैट तक पहुंच गई और आसपास दहशत फैल गई। दमकल की चार गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि अपार्टमेंट में पर्याप्त फायर सेफ्टी व्यवस्था नहीं थी।  


अन्य पोस्ट