ताजा खबर
क्रेडिट कार्ड दिलाने के नाम पर युवती से 1.05 लाख की ठगी
07-May-2026 12:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
खुद को एचडीएफसी बैंक का अधिकारी बताकर लिया ओटीपी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 7 मई। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक युवती ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। आरोपी ने खुद को एचडीएफसी बैंक अधिकारी बताकर क्रेडिट कार्ड ऑफर किया और ओटीपी हासिल कर खाते से 1.05 लाख रुपये निकाल लिए।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे मार्च में एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था। कॉलर ने पे जैप एप डाउनलोड कराने के बाद खर्च सीमा तय करने के बहाने ओटीपी मांगा। ओटीपी साझा करते ही दो ट्रांजैक्शन के जरिए रकम निकाल ली गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती ने आरोपी के इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी पुलिस को सौंप दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


