ताजा खबर
बाइक सवार पर्स स्नेचर दो लुटेरे गिरफ्तार, डीडी नगर,पुरानी बस्ती में वारदात कर चुके थे
06-May-2026 8:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 मई। बाइक में सवार होकर पर्स स्नेचिंग करने वाले दो लुटेरे पकड़े गए हैं। इन दोनों ने डी डी नगर एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र में दो वारदात कर चुके थे।
इनसे लेडिज़ पर्स,मोबाईल फोन,नगदी और उनकी इस्तेमाल बाइक जब्त की गई ।
पहली घटना डी डी नगर 28 अप्रैल को की थी । उस दिन शाम को आटो में बैठकर घर से अस्पताल जा रहीं थी तथा वह अपने हैण्ड बैग को पकडकर आटो में बैठी हुई थी, कि शाम करीबन 06.30 बजे मां शारदा हास्पिटल मोड के पास, अग्रोहा कालोनी पहुंचे थे तभी आटो के पीछे दाहिने तरफ से एक अज्ञात मोटर सायकल में सवार दो अज्ञात लडके तेजी से आये और उसके हाथ में रखे हैण्ड बैग जिसमें नगदी रकम करीबन 12,000 रूपये एवं एसबीआई एवं एचडीएफसी बैंक का एटीएम कार्ड, पेन कार्ड, आधार कार्ड रखा हुआ था, को झपट्टा मारकर भाग गये।
घटना 2. कमला उपाध्याय ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2 मई को वह अपनी होंडा एक्टिवा से मठपारा से दतरेंगा जा रही थीं तथा एक्टिवा के सामने लेडीज़ पर्स रखा था, जिसमें मोबाइल फोन, आयुर्वेदिक दवाइयाँ एवं 10,000 रूपये नगद थे। दोपहर लगभग 03ः15 बजे शीतला चौक, भाठागांव के पास पीछे से मोटर साइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्ति अचानक आए और बलपूर्वक एक्टिवा में रखे पर्स को छीनकर फरार हो गए। इस दौरान कमला असंतुलित होकर एक्टिवा से गिर गई, जिससे उसके हाथ एवं पैर में चोट आई। दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही थी।
इस दौरान घटनास्थलों एवं उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया और मुखबीर लगाया ।इसी दौरान आरोपियों की पहचान ईशान नेगी एवं शौर्य सिंह उर्फ देवा ठाकुर, निवासी पुरानी बस्ती के रूप में कर दोनों को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ में उन्होंने पर्स स्नेचिंग स्वीकार किया।
दोनों को गिरफ्तार कर उनसे मोबाईल फोन, लेडिस पर्स, नगदी रकम 1,000/- रूपए तथा घटना में इस्तेमाल स्पलेण्डर सी जी 06 एच ए 9502 जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
01. शौर्य सिंह उर्फ देवा ठाकुर 20 कर्मचारी कालोनी दंतेश्वरी मंदिर के पास कुशालपुर थाना पुरानी बस्ती रायपुर।
02. ईशांत नेगी 20 निवासी संतोषी चौक कुशालपुर पुरानी बस्ती ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


