ताजा खबर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 6 मई । राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बुधवार को हंस ट्रैवल्स के दफ्तर में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान बड़े पैमाने पर नकदी बरामद होने की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।
सूत्रों के मुताबिक ट्रैवल्स कंपनी के कार्यालयों में जांच-पड़ताल जारी है। बताया जा रहा है कि कमल किशोर गुप्ता के नाम से एक पार्सल बुक किया गया था। जो तीन पैकेट था।जिसे कोलकाता से रायपुर होते हुए दिल्ली भेजा जाना था। इसी पार्सल को लेकर एजेंसी पूछताछ कर रही हैं। टीम अपने साथ ट्रैवल्स कर्मचारी दुर्गेश को भी ले गयी थी जिसे पूछताछ के बाद वापस भेज दिया। बताया गया है कि एजेंसी को करोड़ों के कीमती 10,20 रूपए के चिल्हर नोट भेजे जाने की सूचना मिली थी। इन नोटों में आरबीऐके सील लगे हुए थे।जो असली और नकली दोनों हो सकते हैं। उसी सिलसिले में जांच के लिए यह दबिश दी गई। अभी भी मामला संदिग्ध और जांच में है।
कंपनी के अशोका मिलेनियम स्थित कार्यालय में कार्रवाई की गई है। इससे पहले भी ट्रैवल्स दफ्तर में जांच हो चुकी है। फिलहाल जारी कार्रवाई को लेकर अधिकृत जानकारी सामने नहीं आई है, जबकि पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है।


