ताजा खबर
दो बड़े सटोरिए पकड़ाए, कल खुलासा करेगी पुलिस
05-May-2026 10:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कई बड़े सर्राफा कारोबारियों और अन्य व्यापारियों से भी संपर्क
रायपुर, 5 मई। पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के दो बड़े सटोरियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नमन जग्गी और आयुष जैन के रूप में हुई है। दोनों ऑनलाइन सट्टा संचालित करने और लोगों को सट्टा खिलाने का काम कर रहे थे।
पुलिस ने इनसे मास्टर आईडी, सट्टा पैनल और करोड़ों रुपये के लेनदेन से जुड़े दस्तावेज एवं सट्टा-पट्टी जब्त की है। प्रारंभिक जांच में कई बड़े सर्राफा कारोबारियों और व्यापारियों के आरोपियों के संपर्क में होने की आशंका जताई जा रही है। इस पूरे मामले का पुलिस कल खुलासा करेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


