ताजा खबर
शाह 19 को जगदलपुर में लेंगे 4 राज्यों के सीएम की बैठक
05-May-2026 9:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 मई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 19 मई को बस्तर के दौरे पर आ रहे हैं। वे संभाग मुख्यालय जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक लेंगे । इस बैठक में छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश ,उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी बैठक में शामिल होंगे। श्री शाह, 18 की रात सीधे जगदलपुर आएंगे और रात्रि विश्राम के बाद 19 को बैठक लेंगे। उसी दिन शाम को दिल्ली लौट जाएंगे। पिछली बैठक लखनऊ में हुई थी।इस बैठक की तैयारियां शुरू हो गई है। सीएस विकासशील ने सभी विभागों से पिछली बैठक के मिनिट्स के अनुसार छत्तीसगढ़ में हुए कार्यों और लंबित मुद्दों को लेकर रिपोर्ट मांगी है।
बस्तर से नक्सलवाद खात्मे के बाद ऐसी बड़ी पहली बैठक है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


