ताजा खबर
रायपुर, 05 मई। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार गठित औषधि प्रकोष्ठ की टीम ने आज रायपुर स्थित ओल्ड मेडिकल कॉम्प्लेक्स में विभिन्न थोक एवं रिटेल दवा प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान औषधि निरीक्षकों द्वारा मेडिकल फर्मों के लाइसेंस, भंडारण व्यवस्था (स्टोरेज कंडीशन) तथा अनुज्ञप्ति शर्तों की गहन जांच की गई। विशेष रूप से मादक एवं मनःप्रभावी (NDPS) श्रेणी की दवाइयों जैसे कोडीन सिरप, अल्प्राजोलम, ट्रामाडोल एवं नाइट्रोजेपाम टैबलेट्स के क्रय-विक्रय अभिलेखों की बारीकी से जांच की गई। साथ ही मेडिकल परिसरों में एमटीपी (MTP) किट के रिकॉर्ड की भी जांच की गई।
इस दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों से आवश्यक दस्तावेज भी जांचे।
जांच में किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम तथा संबंधित नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


