ताजा खबर

ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया इनकार, कहा- हम चुनाव नहीं हारे
05-May-2026 7:54 PM
ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया इनकार, कहा- हम चुनाव नहीं हारे

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बड़ी जीत के बावजूद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है. उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी हारी नहीं है, बल्कि उनकी करीब 100 सीटें जबरन छीन ली गई हैं. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "अगर मैं हारी होती तो अपना इस्तीफा दे देती. लेकिन अगर कोई सोचता है कि मैं दबाव में आकर इस्तीफा दे दूंगी तो ऐसा नहीं होने वाला."

ममता बनर्जी ने यह आरोप भी लगाया कि काउंटिंग सेंटर के अंदर उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट हुई. उन्होंने कहा कि केंद्रीय बलों को ऐसा व्यवहार करते हुए उन्होंने कभी नहीं देखा. ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को विलेन करार दिया और काउंटिंग सेंटरों के हाईजैक होने का आरोप लगाया. उन्होंने बीजेपी पर चुनाव आयोग और सुरक्षाबलों की मदद से चुनाव जीतने का आरोप लगाया. 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने इंडिया गठबंधन को मजबूत करने की भी मांग की. उन्होंने कहा कि अब उनके पास कोई पद नहीं है इसलिए अब वे एक आम नागरिक हैं. उन्होंने खुद को एक आजाद पंछी बताते हुए कहा कि अब वे इंडिया गठबंधन को मजबूत करेंगी. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगियों ने उनसे कहा है कि वे पूरी तरह से उनके साथ हैं.  (dw.com/hi)


अन्य पोस्ट