ताजा खबर

देखें VIDEO : पेंड्रा, बिलासपुर, रायपुर गरियाबंद में आंधी, गरज चमक के साथ बारिश
05-May-2026 7:08 PM
देखें VIDEO : पेंड्रा, बिलासपुर, रायपुर  गरियाबंद में आंधी, गरज चमक के साथ  बारिश

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 5 मई ​ । मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार मंगलवार शाम पेंड्रा, बिलासपुर, रायपुर से गरियाबंद में आंधी और  गरज चमक के साथ अच्छी खासी बारिश हुई। इससे तापमान में कुछ कमी आई। वहीं इस हल्की बारिश में भी राजधानी के क‌ई इलाकों में बिजली गुल हुई। 

मौसम विभाग ने देर रात भी बारिश की सूचना दी है। वहीं कल के लिए जारी पूर्वानुमान एक पश्चिमी विक्षोभ, उपरि हवा के  चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में कश्मीर और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। 

एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। 

दूसरा ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण मध्य प्रदेश के मध्य भाग में 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। 

एक द्रोणिका दक्षिण मध्य प्रदेश से बिहार तक उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। 

एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका दक्षिण मध्य प्रदेश से मन्नार की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में कल 6 मई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने और एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।


अन्य पोस्ट