ताजा खबर

किताबों की बाध्यता संबंधित आदेश को निरस्त करने की मांग की
05-May-2026 6:21 PM
किताबों की बाध्यता संबंधित आदेश को निरस्त करने की मांग की

निजी स्कूल संचालकों ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा 

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 5 मई ​ । छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने मुख्य सचिव को पत्र लिख किताबों की बाध्यता संबंधित आदेश को निरस्त करने की मांग की है। 

पिछले दिनों मुख्य सचिव ने सभी कलेक्टरों को पत्र लिखकर प्रदेश के स्कूलों में एनसीईआरटी और एससीईआरटी की किताबों से अध्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। एसोसिएशन ने इसे स्कूलों की स्वायत्तता पर हस्तक्षेप कहा है। यह एकपक्षीय भी है ‌। बता दें कि आरटीई प्रतिपूर्ति राशि न बढ़ाए जाने को लेकर एसोसिएशन पहले ही विभाग के साथ असहयोग करने की घोषणा कर चुका है।


अन्य पोस्ट