ताजा खबर

शहर से लेकर आउटर के सूने मकानों में 6 लाख से अधिक की सेंधमारी
05-May-2026 9:19 AM
शहर से लेकर आउटर के सूने मकानों में 6 लाख से अधिक की सेंधमारी

4.90 लाख के पाइप भी पार

रायपुर, 5 मई। बीते दो दिनों में शहर से लेकर आउटर के मोहल्लों में सूने मकानों में 6 लाख से अधिक की सेंधमारी हुई। 

न्यू राजेंद्र नगर इलाके के महावीर नगर में उत्तम साहू 33  के सूने मकान का ताला तोड़ा । भीतर घुसे चोर आलमारी में रखे 20 हजार रुपए,हार रिंग अंगूठी, कुल कीमत 2.20 लाख रुपए ले भागे।  इसी तरह से  सोमवार रात 11 बजे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बोरियाकला के 11/19 फ्लैट में घुसे चोरों ने आलमारी में रखे 1.50 लाख के ज़ेवर साफ कर गए। आधी रात घर लौटी छाया यादव ने मुजगहन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार रात नेवरा के भूमिया निवासी केयूर भूषण शर्मा के घर का ताला

तोड़ कर भीतर कमरे में रखी आलमारी से 1.50 लाख नगद,1 लाख के जेवर चोरी कर गए। 
वहीं 24 अप्रैल की रात  9 बजे ग्राम तूता खार के पास रखे 68 नग पाइप कीमत 4.90 लाख रुपए चोरी कर लिए गए। सरस्वती नगर निवासी निवेश साहू 36 ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इन मामलों की पुलिस ने धारा 303-2,305,331-3,331-4, 305- ए के तहत रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।


अन्य पोस्ट