ताजा खबर

अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी का वीडियो पोस्ट करते हुए क्या कहा?
05-May-2026 8:38 AM
अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी का वीडियो पोस्ट करते हुए क्या कहा?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि मतगणना में केंद्रीय बलों का दुरुपयोग हुआ है.

अखिलेश यादव ने एक्स हैंडल पर ममता बनर्जी का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कह रही हैं कि उनके साथ धक्का-मुक्की हुई.

इस पोस्ट में अखिलेश यादव ने लिखा, "अब क्या सत्ताधारी राजनीति को पाताल से भी नीचे ले जाएंगे. देश के राजनीतिक इतिहास का ये एक घनघोर ‘काला दिन’ है. आज पूरा देश आक्रोशित है और लोकतंत्र व्यथित."

उन्होंने आगे लिखा, "चुनावी व्यवस्था के नाम पर केंद्रीय बलों का जो दुरुपयोग मतगणना में आज बंगाल में हुआ है, ठीक वैसा ही घपला 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में अधिकांश जगह किया गया था, जिसकी साक्षात गवाह कन्नौज की विधानसभाएं थीं. फिर इसी निंदनीय मॉडल को फ़र्रुख़ाबाद के 2024 लोकसभा चुनाव में दोहराया गया था."

अखिलेश यादव ने लिखा, "सब जानते हैं क्या हुआ है और सच क्या है और जनमत की खुली लूट कैसे हुई है. घोर, घोर, घोर निंदनीय."

इससे पहले ममता बनर्जी और राहुल गांधी ने भी चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाए. राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी ने 100 सीटें चुराई हैं. उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट