ताजा खबर

तमिलनाडु के सीएम स्टालिन को कोलाथुर सीट पर टीवीके के वीएस बाबू ने हराया
04-May-2026 7:54 PM
तमिलनाडु के सीएम स्टालिन को कोलाथुर सीट पर टीवीके के वीएस बाबू ने हराया

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन कोलाथुर विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं.

उन्हें टीवीके के वीएस बाबू ने 8795 वोट से हरा दिया है. वीएस बाबू को 82997 वोट मिले जबकि स्टालिन को 74202 वोट मिले.

स्टालिन 2011 से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे.

स्टालिन तमिलनाडु के चौथे ऐसे मौजूदा मुख्यमंत्री बन गए हैं, जो अपनी ही सीट हार गए.

1996 में जे. जयललिता की हार के बाद यह पहली बार है जब किसी सिटिंग मुख्यमंत्री को अपनी सीट गंवानी पड़ी है.

1952 के पहले आम चुनाव में कांग्रेस के पीएस कुमारस्वामी राजा श्रीविल्लिपुथुर सीट से हार गए थे.

1967 में कांग्रेस राज्य की सत्ता से बाहर हो गई और डीएमके सत्ता में आई.

उस समय के मुख्यमंत्री एम भक्तवत्सलम भी श्रीविल्लिपुथुर सीट से हार गए थे.

1996 के विधानसभा चुनाव में डीएमके ने तमिल मानिला कांग्रेस के साथ गठबंधन कर भारी जीत हासिल की. उस समय की सत्तारूढ़ एआईएडीएमके की मुख्यमंत्री जे जयललिता बरगुर सीट से हार गई थीं.

करीब तीन दशक बाद, स्टालिन तमिलनाडु के चौथे ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं, जो सत्ता में रहते हुए अपनी सीट हार गए. वो डीएमके के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिनके साथ ऐसा हुआ. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट