ताजा खबर
पांच विधानसभा चुनावों के सोमवार को परिणाम आ रहे हैं. पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन की विजयी बढ़त के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे हैं.
पीएम मोदी ने परिणामों को भारत की संवैधानिक जीत बताया है. उन्होंने कहा है कि ये लोकतांत्रिक प्रक्रिया की जीत है.
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में 92 फ़ीसदी मतदान होना ऐतिहासिक है जो भारतीय लोकतंत्र की सबसे उजली तस्वीर बन रही है.
पीएम मोदी ने चुनाव आयोग और चुनाव आयोग के कर्मियों को बधाई दी.
पीएम मोदी ने कहा, "भाजपा के कार्यकर्ताओं के चेहरों पर मैं उस सिद्धि को देख रहा हूं. एक कार्यकर्ता के होने के नाते मैं भाजपा के हर कार्यकर्ता की ख़ुशी में शामिल हूं. आज का यह दिन कई मायनों में विशेष है. यह देश के उज्ज्वल भविष्य की उद्घोषणा का दिन है. ये भरोसे का दिन है."
"मैं बंगाल की जनता, असम की जनता, पुडुचेरी की जनता और तमिलनाडु-केरल की जनता का आदरपूर्वक नमन करता हूं. मैं आज बीजेपी की कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं का भी हृदय से अभिनंदन करता हूं. भाजपा के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता ने एक बार फिर से कमाल कर दिया है." (bbc.com/hindi)


