ताजा खबर
दो उप सचिव और दो राप्रसे अधिकारियों के तबादले
04-May-2026 6:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 4 मई । राज्य शासन ने मंत्रालय संवर्ग की दो उप सचिव के विभाग बदलते हुए दो राप्रसे अधिकारियों को फील्ड से मंत्रालय स्थानांतरित किया है।
साप्रवि से जारी आदेश अनुसार राप्रसे अधिकारी उप सचिव सुश्री अंकिता गर्ग को विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग से मुक्त कर दिया गया है। वहीं उप सचिव सरोज उइके को खनिज संसाधन से विज्ञान प्रौद्योगिकी पदस्थ किया गया है। एक अन्य आदेश अनुसार रायगढ़ में संयुक्त कलेक्टर रहे राकेश गोलछा और डिप्टी कलेक्टर कोरिया अंशुल वर्मा को ओएसडी सुशासन और अभिसरण विभाग पदस्थ किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


