ताजा खबर
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केरल विधानसभा चुनाव में पार्टी के नेतृत्व वाले यूडीएफ की बढ़त पर राज्य के मतदाताओं का शुक्रिया कहा है.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ‘’केरल के मेरे सभी भाइयों और बहनों को, आपके विश्वास और अपार समर्थन के लिए धन्यवाद. आपने हम पर जो भरोसा जताया है, वही यूडीएफ के लिए मार्गदर्शक शक्ति बनेगा, क्योंकि हम आप सभी के लिए एक बेहतर भविष्य बनाने की दिशा में कड़ी मेहनत करेंगे.’’
उन्होंने लिखा, ‘’वायनाड में मैं अपने परिवार के लोगों से कहना चाहती हूं कि आपने यूडीएफ पर एक बार फिर ज़ोरदार जनादेश के साथ भरोसा जताया है. 7 में से 7 सीटें. अब आपके पास वायनाड के विकास के लिए मिलकर काम करने वाले 8 प्रतिनिधि हैं. हम आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे.’’
केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट बड़ी जीत की ओर बढ़ता दिख रहा है. केरल में विधानसभा की 140 सीटें हैं.फ़्रंट के उम्मीदवार 102 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. (bbc.com/hindi)


