ताजा खबर
सीपीएम ने केरल में एलडीएफ़ के ख़राब प्रदर्शन पर क्या कहा
04-May-2026 6:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी सीपीएम ने केरल में लेफ़्ट डेमोक्रेटिक फ़्रंट (एलडीएफ़) की हार पर प्रतिक्रिया दी है.
पार्टी ने अपने बयान में कहा है कि वो जनादेश का सम्मान करती है. पार्टी केरल में उन वजहों की पड़ताल करेगी, जिनसे लेफ़्ट डेमोक्रेटिक फ़्रंट को हार मिली.
पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ''हम सुधार के लिए सभी ज़रूरी क़दम उठाएंगे और जनता के अधिकारों के साथ धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र के लिए लड़ते रहेंगे.''
बयान में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को लगे चुनावी झटके का ज़िक्र किया गया है.
केरल में चुनाव आयोग के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक़, यूडीएफ़ ने 102 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है. वहीं एलडीएफ़ सिर्फ़ 35 सीटों पर आगे चल रहा है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


