ताजा खबर
कैसे चुनाव हैं! 100-100 सीटें!
04-May-2026 6:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
-छत्तीसगढ़ न्यूज़डेस्क
इस बार के विधानसभा चुनावों में 100 का आंकड़ा बड़ा दिलचस्प है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच सीटों का फ़ासला अभी रुझान के स्तर पर 100 से अधिक दिख रहा है। असम में भाजपा गठबंधन को अभी 100 सीटें मिलते दिख रही हैं. तमिलनाडु में एकदम नई पार्टी टीवीके को 100 से अधिक सीटें मिलते दिख रही हैं. केरल में कांग्रेस लीडरशिप वाले यूडीएफ गठबंधन को 100 से अधिक, 101 सीटें मिलती दिख रही हैं. और पुडुचेरी छोटा राज्य है वहां कुल 33 सीटें ही हैं, इसलिए वहां के बारे में यह 100 का पैमाना लागू नहीं होता. (शाम 5.45 के आंकड़े)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


