ताजा खबर

उसने कहा था...
04-May-2026 5:08 PM
उसने कहा था...

‘छत्तीसगढ़’ न्यूज़ डेस्क

चेन्नई, 4 मई। चार महीने पहले जनवरी 2026 में विजय के पिता एस.ए. चंद्रशेखर ने कांग्रेस पार्टी को तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) के साथ गठबंधन का खुला न्योता दिया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को सत्ता में हिस्सेदारी दी जाएगी और विजय उसे पुरानी गौरवपूर्ण स्थिति में वापस ला सकते हैं।

लेकिन आज जब TVK चुनावी रुझानों में 100 से ज्यादा सीटों पर मजबूत बढ़त बना चुकी है और अकेले सरकार बनाने की स्थिति में पहुंच गई है, तब चंद्रशेखर का रुख पूरी तरह बदल गया है। उन्होंने अब किसी गठबंधन या कांग्रेस को न्योता देने से इनकार कर दिया है।

जनवरी में चंद्रशेखर ने कहा था, “कांग्रेस ऐतिहासिक पार्टी है। TVK उसे सत्ता में हिस्सेदारी देकर पुरानी ताकत वापस दिलाने को तैयार है।” लेकिन आज उन्होंने कहा, “मैंने किसी गठबंधन की बात नहीं की। विजय अकेले दम पर चुनाव लड़ रहे थे और मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।”

कांग्रेस ने जनवरी में ही इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। अब TVK की तूफानी सफलता के बाद कांग्रेस की स्थिति और कमजोर हो गई है।

यह घटनाक्रम पंडित चंद्रधर शर्मा गुलेरी की प्रसिद्ध कहानी, ‘उसने कहा था...’ की याद दिलाता है, जहां वादे और हकीकत में बड़ा फर्क होता है। चार महीने पहले पावर शेयरिंग का ऑफर देने वाले चंद्रशेखर आज TVK की एकतरफा जीत के बाद पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं।

TVK अब किसी गठबंधन की जरूरत महसूस नहीं कर रही है और अकेले सरकार बनाने की राह पर है।


अन्य पोस्ट