ताजा खबर

म‌ई के लिए रायपुर का मौसम पूर्वानुमान, 25 से नौतपा भी
04-May-2026 1:16 PM
म‌ई के लिए रायपुर का मौसम पूर्वानुमान, 25 से नौतपा भी

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 4 मई ​ । मौसम विभाग ने म‌ई के मौसम का मासिक पूर्वानुमान जारी किया है। इस महीने नौतपा भी पड़ता है। इसकी शुरुआत 25 मई से हो रही है और यह 2 जून तक चलेगा। इन 9 दिनों में सूर्य रोहिणी नक्षत्र में रहता है।

इस माह में रायपुर में सर्वाधिक गर्मी पड़ती है तथा सबसे अधिकतम तापमान भी दर्ज होता है । इस दौरान सतही हवाएं सामान्यत: पश्चिम से आती है । कभी कभी दोपहर के बाद हवा के तेज हो जाने से दिन असुविधाजनक हो जाते है । गर्जन की घटना के साथ हल्की वर्षा से तापमान में कमी आती है, जिसकी वजह से राहत महसूस होती है । यह घटनाएं सामान्यतः स्थानीय निम्नदाब के कारण, हवा का बदलाव या कभी कभी उत्तरी भारत से होकर जाने वाले पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से होती है । 
मई के दौरान  रायपुर का औसत अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रहता है तथा औसत न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है जिससे रातें असुविधाजनक होती है। रायपुर शहर कभी कभी लू से प्रभावित होता है ।  कभी कभी रायपुर शहर में अधिकतम तापमान औसत तापमान से 4.5 – 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर लू एवं अधिकतम तापमान औसत तापमान से 6.5 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होने पर तीव्र लू का प्रभाव होता है ।  
  पूरा महिना सामान्यतः शुष्क रहता है । इस माह में सबसे अधिकतम तथा न्यूनतम आद्रता 43% - 26% के बीच होता है । माह की औसत वर्षा 23.8 मि.मी. तथा वर्षा के दिनों की औसत सं 1.9दिन है । गर्जन होने वाले दिनों की औसत संख्या 1.3 है, जो सामान्यतः अल्पकालीन झंझा से जुड़ी हुई होती है । 


उपलब्ध रिकार्ड के आधार पर रायपुर का इस माह
उच्चतम अधिकतम तापमान 47.9 डिग्री सेल्सियस 30 मई 1988 को ,
निम्नतम न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस 27 मई 1904 को दर्ज किया गया था।
सर्वाधिक कुल मासिक वर्षा 147.1 मि.मी. सन 1933 को और 
24 घंटे में सर्वाधिक वर्षा 80.3 मि.मी. 27 मई 1904 को दर्ज किया गया ।


कैप्शन 

पिछले दस वर्ष में दर्ज अधिकतम, निम्नतम न्यूनतम तापमान


अन्य पोस्ट