ताजा खबर

टीएमसी की निरंकुश सरकार को जनता ने खारिज किया..
04-May-2026 12:57 PM
टीएमसी की निरंकुश सरकार को जनता ने खारिज किया..

सीएम विष्णु देव साय का बयान 
'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 4 मई । पांच राज्यों में जारी मतगणना के बीच सीएम विष्णुदेव साय ने असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में पार्टी रुझानों में बढ़त बनाए हुए है और अंतिम परिणाम भाजपा के पक्ष में जाएंगे।

साय ने असम को लेकर कहा कि वहां भाजपा जीत के करीब है और सरकार बनना तय है। पश्चिम बंगाल के संदर्भ में उन्होंने दावा किया कि रुझानों में भाजपा आगे चल रही है और निश्चित तौर पर पार्टी को विजय मिलेगी।
सीएम ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बंगाल में जनता ने उसकी “निरंकुश सरकार” को खारिज कर दिया है।
गौरतलब है कि असम और पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों के बीच विभिन्न दलों के नेताओं के बयान सामने आने लगे हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कि जनता ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों पर विश्वास जताया ।


अन्य पोस्ट