ताजा खबर

हज़रत सैयद चांद शाह वली का उर्स कल से
04-May-2026 12:54 PM
हज़रत सैयद चांद शाह वली  का उर्स कल से

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 4 मई ​ । हज़रत सैयद  चांद शाह वली रहमतुल्लाह अलैह तीन मजार नलघर चौक  का सालाना  तीन दिवसीय उर्स  5 मई से शुरू होकर 7 मई तक चलेगा। शाही संदल चादर 5 मई बरोज मंगलवार को बाद नमाज़ ज़ोहर निकाली जाएगी। असर की नमाज़ के बाद चादर पोशी की जाएगी।  इसी दिन मगरीब की नमाज़  के बाद दरबारी कव्वाल अपना कलाम पेश करेंगे। रात में ओलमाय इकराम की तकरीर होगी । 6 मई बुधवार को शाम  समा महफ़िल में दरबारी कव्वाल अपना कलाम पेश करेंगे। 7 मई को सुबह  10 बजे कुल शरीफ की फातिहा दी जाएगी। उसके बाद आम लंगर का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान तीन दिनों तक  नात खवानी  , तकरीर का आयोजन किया जाएगा । मजार के खादिम शेख शमीम , शेख रहीम   और शेख निजाम ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है।


अन्य पोस्ट