ताजा खबर

केरल: कांग्रेस सांसद बोले- 'सीएम का फ़ैसला हाईकमान करेगा', बीजेपी ने क्या कहा?
04-May-2026 12:31 PM
केरल: कांग्रेस सांसद बोले- 'सीएम का फ़ैसला हाईकमान करेगा', बीजेपी ने क्या कहा?

केरल में 140 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती हो रही है.

यहां अहम मुकाबला कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (एम) के नेतृत्व वाले गठबंधन लेफ़्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ़) और कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ़) के बीच है.

शुरुआती रुझानों में यूडीएफ़ आगे दिखाई दे रहा है. कांग्रेस सांसद एम.के. राघवन ने कहा है कि यदि पार्टी जीतती है तो मुख्यमंत्री पर फैसला हाईकमान लेगा और उसे सभी स्वीकार करेंगे.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि नतीजा कुछ भी हो, इन चुनावों के बाद केरल की राजनीति निर्णायक रूप से बदल जाएगी.

राजीव चंद्रशेखर ने कहा, "मैं नतीजों पर अभी कुछ नहीं कहना चाहता. पहले पूरे चुनाव परिणाम आने दें, उसके बाद ही मैं टिप्पणी करूंगा. लेकिन मैं इस मौके पर अपने सभी कार्यकर्ताओं और एनडीए के उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देना चाहता हूँ. हमने बहुत मेहनत की है और केरल के भविष्य के लिए एक संदेश दिया है." (bbc.com/hindi)

 


अन्य पोस्ट