ताजा खबर

10- 12वीं के मेरिटोरियस आईपीएल मैच देखेंगे
03-May-2026 10:24 PM
10- 12वीं के मेरिटोरियस आईपीएल मैच देखेंगे

विभाग ने जारी किया आदेश 

रायपुर, 3 मई। स्कूल शिक्षा विभाग ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को आईपीएल मैच दिखाने का आदेश जारी किया है।

जारी निर्देशों के अनुसार, 10 मई को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग  मैच का आनंद छात्रों को दिया जाएगा। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी।
स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों को एक शिक्षक के साथ 10 मई की सुबह 10 बजे तक एससीईआरटी, रायपुर पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। वहां से सभी छात्रों को सामूहिक रूप से स्टेडियम ले जाया जाएगा।


अन्य पोस्ट