ताजा खबर

कड़ी जांच के बाद नीट के परीक्षार्थियों को केंद्रों में मिला दाखिला
03-May-2026 3:19 PM
कड़ी जांच के बाद नीट के परीक्षार्थियों को केंद्रों में मिला दाखिला

 तय समय से सघन जांच के बाद प्रवेश की अनुमति
'छत्तीसगढ़'  संवाददाता
राजनांदगांव, 3 मई।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा नीट-2026 की परीक्षा में शामिल होने के लिए रविवार को परीक्षा केंद्रों में तय समय से दो घंटा पहले परीक्षार्थियों को दाखिला मिला। इससे पहले कड़ी जांच के बाद ही केंद्रों के भीतर जाने की अनुमति मिली।

राजनांदगांव जिले में परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए तैयारी काफी दिनों से चल रही थी। जिले में कुल 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए। तकरीबन 1800 से ज्यादा परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र जारी किया गया। परीक्षा के लिए पर्यवेक्षकों को विशेष रूप से केंद्रों में तैनात किया गया है। इसके अलावा पुलिस भी परीक्षा के दौरान हर गतिविधि पर नजर रखे हुए थी। एनटीए के निर्देश पर परीक्षार्थियों को विशेष रूप से प्रतिबंधित सामानों के साथ नहीं आने की सलाह दी गई है। जिसमें मोबाइल के अलावा इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस, ईयर फोन, डिजिटल घड़ी समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं पर प्रतिबंध शामिल है।
अभ्यर्थियों को दाखिले से पहले स्क्रीनिंग से गुजरना पड़ा, ताकि उसकी सघन जांच हो सके। वहीं परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड व आवश्यक दस्तावेज के साथ परीक्षा नियमों का पूर्ण पालन करने की हिदायत दी गई। इधर परीक्षा केंद्रों में सभी तरह की जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर प्रवेश की अनुमति मिली। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक जांच पड़ताल का सिलसिला जारी रहा। वहीं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा का आयोजन होगा।


अन्य पोस्ट