ताजा खबर
बरगढ़ के ऐतिहासिक नरसिंहनाथ मेले में शिरकत की तोखन साहू ने
03-May-2026 2:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
बिलासपुर, 3 मई। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने ओडिशा के बरगढ़ जिले के पाइकमाल में आयोजित ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले नरसिंह नाथ मेले के समापन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान नरसिंहनाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
समारोह को संबोधित करते हुए साहू ने कहा कि नरसिंह नाथ मेला क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गहरी आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र होकर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करते हैं, जो समाज को जोड़ने का काम करता है। साहू ने छत्तीसगढ़ की प्राचीन और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जिक्र करते हुए कहा कि यहां के मेले और धार्मिक उत्सव समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


