ताजा खबर

सुशासन तिहार : सीएम रवाना
03-May-2026 11:48 AM
सुशासन तिहार : सीएम रवाना

छत्तीसगढ़ संवाददाता 

रायपुर, 29 अप्रैल। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य शासन के महत्वपूर्ण अभियान “सुशासन तिहार” के तहत बुधवार को अपने प्रदेशव्यापी दौरे की शुरुआत की। मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर के पुलिस लाइन हेलीपेड से रवाना हुए।

सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न जिलों में पहुंचकर आम नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे। इस दौरान वे सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों के जमीनी क्रियान्वयन की स्थिति का फीडबैक लेंगे तथा स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं और सुझावों से भी अवगत होंगे।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार का यह अभियान 1 मई से शुरू होकर 10 जून तक चलेगा। इसका उद्देश्य शासन की योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करना और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता तथा जवाबदेही को मजबूत करना है।
मुख्यमंत्री के साथ दौरे पर प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और विशेष सचिव रजत बंसल भी रवाना हुए।


अन्य पोस्ट