ताजा खबर

नीट परीक्षा : परीक्षार्थियों की जांच
03-May-2026 11:37 AM
नीट परीक्षा : परीक्षार्थियों की जांच

छत्तीसगढ़ संवाददाता 

रायपुर, 3 मई । राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एन.टी.ए.) द्वारा आयोजित नीट (यूजी) 2026 परीक्षा आज  देशभर के साथ रायपुर जिले में भी हो रही है।  किसी तरह नकल आदि की घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी जांच पड़ताल हुई है।
रायपुर जिले में रविवार को 26 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इसमें 9 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए । वहीं प्रदेश भर में 45 हजार पंजीकृत हैं।
परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक निर्धारित है। परीक्षार्थियों को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। इसके पश्चात किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक से पहचान की जा रही है। 
परीक्षार्थी  पारदर्शी वाटर बाटल लाने की छूट दी गई है। इसी तरह स्लीपर या कम हील के चप्पल जूते पहनकर पहुंचे हैं।


अन्य पोस्ट