ताजा खबर
चेन्नई चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को हुए आईपीएल के मुक़ाबले में मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराया. इस मैच के बाद से ही ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी पारी की खूब चर्चा हो रही है. सीएसके और मुंबई इंडियंस कट्टर प्रतिद्वंद्वी समझे जाते हैं.
दोनों के बीच पिछले सात मुक़ाबलों में सीएसके हावी रही है.
दरअसल, चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 159 रन बनाए.
160 रन का टारगेट चेज़ करते हुए चेन्नई की टीम ने 13 रन पर संजू सैमसन का अहम विकेट गंवा दिया.
इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी को संभालते हुए पहले उर्विल पटेल के साथ 49 और बाद में कार्तिक शर्मा के साथ नाबाद 98 रन की साझेदारी की.
ऋतुराज गायकवाड़ ने 48 गेंदों पर नाबाद 67 रन की पारी खेली. चेन्नई ने 18.1 ओवर में 2 विकेट पर टारगेट चेज़ कर लिया. (bbc.com/hindi)


