ताजा खबर
रायपुर, 2 मई। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एन.टी.ए.) द्वारा आयोजित नीट (यूजी) 2026 परीक्षा का कल रविवार को देशभर के साथ रायपुर जिले में भी किया जाएगा। परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
रायपुर जिले में कुल 26 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इसमें 9200 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं प्रदेश भर में 45 हजार पंजीकृत हैं।
परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक रहेगा। परीक्षार्थियों को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसके पश्चात किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक से पहचान की जाएगी। परीक्षा केंद्रों में नकल प्रकरणों की रोकथाम हेतु तकनीकी संसाधन भी स्थापित किए गए हैं।
परीक्षार्थी पारदर्शी वाटर बाटल ला सकेंगे। इसी तरह से स्लीपर या कम हील के चप्पल जूते पहनना होगा।
सभी अपील की गई है कि वे समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचें तथा प्रवेश पत्र में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि परीक्षा में किसी प्रकार की असुविधा न हो।


