ताजा खबर

राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 28570 शामिल हुए, एक भी नकल प्रकरण नहीं
02-May-2026 9:02 PM
    राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 28570 शामिल हुए, एक भी नकल प्रकरण नहीं

रायपुर, 2 मई। राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसई)2025-26 के तहत आज दो पाली में परीक्षा आयोजित की गई।  प्रथम पाली में बौद्धिक योग्यता परीक्षण एवं द्वितीय पाली में शैक्षिक योग्यता परीक्षण प्रश्नपत्र संपन्न हुआ। नोडल अधिकारी डॉ.प्रदीप कुमार साहू ने  बताया कि इस वर्ष छत्तीसढ़ राज्य को 2246 कोटा आबंटित है । कुल 132 परीक्षा केन्द्रों में कुल 31810 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में 28570 उपस्थित एवं 3240 अनुपस्थित रहे। नकल प्रकरण निरंक रहा । परीक्षा  को सुव्यवस्थित संचालन किये जाने प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आर्ब्जवर नियुक्त किया गया था ।   जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा सुचारू रूप से संचालन के लिए निरीक्षण टीम एवं मण्डल कार्यालय से उडनदस्ता टीम द्वारा परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया  । परीक्षा शांतिपूर्वक सुव्यवस्थित संचालित हुआ । 

राष्ट््रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में राज्य शासन द्वारा संचालित शासकीय, शासकीय अनुदान प्राप्त,  स्थानीय निकाय के स्कूल में कक्षा 8वीं के वे विद्यार्थी जो पिछली कक्षा 7वीं में न्यूनतम 55 प्रतिशत ;एससी-एसटी हेतु 5 प्रतिशत छूट अंक के साथ उत्तीर्ण हुए हों, साथ ही विद्यार्थी के माता-पिता अथवा पालक की सभी सोत्रों से वार्षिक आय 3.50 लाख रूपये से अधिक ना हो ऐसे परीक्षार्थियों का परीक्षा के माध्यम से चयनित होने पर भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रतिमाह 01 हजार रूपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।


अन्य पोस्ट