ताजा खबर

3 स्टप्स सट्टा, बाबू खेमानी के दो और सहयोगी महासमुंद से गिरफ्तार
02-May-2026 8:06 PM
3 स्टप्स सट्टा, बाबू खेमानी के दो और सहयोगी महासमुंद से गिरफ्तार

इनमें एक उसका फुफेरा भाई, सट्टे की इनकम कारोबार में निवेश करता रहा 
 
रायपुर। ऑनलाईन सट्टा एप्प 3 स्टप्स के प्रमोशन में संचालित मोबाईल नंबर एवं बैंक खाता देने वाले 2  मददगार सटोरिए गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें  एक, पिछले दिनों मुंबई से गिरफ्तार कर लाए गए मास्टर माइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी का कज़िन भाई है। 
 
उपायुक्त (क्राईम-साईबर)  स्मृतिक राजनाला, उपायुक्त (मध्य क्षेत्र)  उमेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि ग्रामीणों से छलपूर्वक मोबाईल/बैंक खाता नंबर प्राप्त कर, कर थे 3 स्टप्स पैनल में उपयोग करते थे। इस आधार पर  फायनेंशियल विवेचना के साथ-साथ म्यूल बैंक खातों की भी जांच की रही है। इस  में पूर्व में मुख्य आरोपी बाबू उर्फ गुलशन खेमानी सहित कुल 27 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे लगभग 1.20 करोड़ रूपए के उपकरण , मोबाइल और नगदी जब्त  किया गया था।उन्होने बताया कि आरोपियों के मोबाईल नंबरों का कॉल सेंटर में भी उपयोग किया जा रहा था ।
 
संदीप इसरानी उर्फ गोलू एवं मनसून रजा बाबू खेमानी के सट्टा से प्राप्त अवैध पैसों को अपने बैंक खातो में जमा करते थे।
 
आरोपी संदीप इसरानी बाबू उर्फ गुलशन खेमानी का फुफेरा भाई है।
 
संदीप इसरानी खेमानी भाइयों के सट्टे से कमायी गई रकम को व्यापार में उपयोग कर रहा था ।
 
इन दोनों के  विरूद्ध थाना गंज में धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 112(2) दर्ज किया गया है।।
 
राजनाला ने बताया कि वर्ष 2026 में  अब तक  ऑनलाईन सट्टा के 14 प्रकरण में 71 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनसे नगदी रकम 66,50,888, मोबाईल फोन - 212 , लैपटॉप - 20 , चारपहिया वाहन - 08, दोपहिया वाहन - 04 सहित अन्य सामान कुल कीमत 02 करोड़ 98 लाख 64 हजार 800 रूपए  जब्त किया गया है।* 
 
गिरफ्तार आरोपी  -
 
01. संदीप इसरानी उर्फ गोलू पिता विजय कुमार इसरानी 40 निवासी हाऊसिंग बोर्ड कालोनी मकान नंबर 29 एम आई जी मचेवा थाना महासमुंद ।
 
02. मनसून रजा पिता नकी आलम  23  निवासी वार्ड नंबर 13 रजा मस्जिद के पास स्टेशन पारा थाना महासमुंद ।

अन्य पोस्ट