ताजा खबर

हिमंता सरमा के बयान से बांग्लादेश नाराज, भारतीय उच्चायुक्त को किया तलब
02-May-2026 11:07 AM
हिमंता सरमा के बयान से बांग्लादेश नाराज, भारतीय उच्चायुक्त को किया तलब

बांग्लादेश सरकार ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की कथित टिप्पणियों को लेकर भारत के कार्यवाहक उच्चायुक्त पवन बधे को विदेश मंत्रालय तलब कर औपचारिक विरोध दर्ज कराया है. ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, गुरुवार दोपहर हुई इस बैठक में बांग्लादेशी अधिकारियों ने हालिया सार्वजनिक बयानों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ऐसे बयान द्विपक्षीय संबंधों को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

'बांग्लादेशी घुसपैठिया' कहने से भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर पड़ रहा असर

यह विवाद 26 अप्रैल को मुख्यमंत्री सरमा के उस बयान के बाद सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि असम में 20 विदेशी नागरिकों को पकड़ा गया और उन्हें "बांग्लादेश वापस भेजा गया." एक्स पर साझा पोस्ट में उन्होंने कथित तौर पर इन व्यक्तियों को अवैध घुसपैठिया बताते हुए सख्त भाषा का इस्तेमाल किया था, जिसे बांग्लादेश ने आपत्तिजनक और असंयमित करार दिया.

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस तरह के सार्वजनिक बयान “अपमानजनक” हैं और संवेदनशील द्विपक्षीय मुद्दों पर संयम बरतना बेहद जरूरी है. (dw.com/hi)

 

 

 


अन्य पोस्ट