ताजा खबर

15 जून से होगी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ़्लाइट्स की शुरुआत
02-May-2026 9:58 AM
15 जून से होगी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ़्लाइट्स की शुरुआत

नोए़डा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से कमर्शियल फ़्लाइट ऑपरेशन शुरू हो जाएगी.

एयरपोर्ट ने प्रेस रिलीज़ जारी कर इसकी जानकारी दी.

इससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और उत्तर भारत में यात्रियों, एयरलाइंस और कार्गो ऑपरेटरों के लिए एक नया रास्ता खुलेगा.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने प्रेस रिलीज़ जारी कर बताया कि, एयरपोर्ट से सेवाओं की शुरुआत प्रधानमंत्री द्वारा एयरपोर्ट के उद्घाटन और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो से ऐरोड्रोम सिक्योरिटी प्रोग्राम(एएसपी) की मंजूरी मिलने के बाद हो रही है.

इंडिगो, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली उड़ान शुरू करेगी, जिससे नियमित यात्री सेवाओं की शुरुआत होगी. (bbc.com/hindi)

 


अन्य पोस्ट