ताजा खबर
18 छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट स्मृति चिन्ह दिए
रायपुर, 1 मई। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले रायपुर जिले के मेधावी विद्यार्थियों का प्रशस्ति प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन एवं निरंतर मेहनत से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी लगन के साथ आगे बढ़ते रहने प्रेरित किया।
उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) उमेश गुप्ता ने अपने अनुभव साझा किया ।कक्षा 10वीं की प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले कुल 10 विद्यार्थियों में दीपांशी बौद्ध (प्रयास बालिका विद्यालय, गुढ़ियारी ), कल्पना यादव (शासकीय विद्यालय, तारपोंगी ), तथा प्रयास शासकीय बालक आवासीय विद्यालय रायपुर के छात्र—आदित्य बासू, विशाल यादव, कोमल कुमार पाटले, दिव्यांश साहू, तोषण दास साहू, हिमांशु कश्यप—के साथ सौम्या साहू (स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय, नेवरा) एवं कुमारी भारती (प्रयास बालिका विद्यालय, ) शामिल रहे।
इसी प्रकार कक्षा 12वीं की प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले कुल 8 विद्यार्थियों में हेमलता साहू (स्वामी आत्मानंदविद्यालय खरोरा), हिमशिखा गुप्ता (रायपुर कॉन्वेंट विद्यालय, गुढ़ियारी ), काजल साहू (जे.आर. दानी विद्यालय कालीबाड़ी), आफिया खातून (डेजल पब्लिक स्कूल, श्रीनगर ), रूबी पटले (शिवोम विद्यापीठ महादेव घाट ), युक्तामुखी साहू (मायाराम सुरजन विद्यालय, चौबे कॉलोनी), मानसी टंडन ( कन्या विद्यालय, मंदिर हसौद) एवं सिफत परवीन (स्वामी आत्मानंद शासकीय शाला, रायपुर) सम्मिलित रहे।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के परिजनों एवं शिक्षकों की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों ने अपना परिचय और अपने भविष्य के लक्ष्य साझा किए।


