ताजा खबर

पश्चिम बंगाल के इन बूथों पर फिर से होगा मतदान
01-May-2026 8:13 PM
पश्चिम बंगाल के इन बूथों पर फिर से होगा मतदान

शनिवार यानी दो मई को पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर फिर से मतदान कराया जाएगा.

इनमें मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथ और दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के 4 बूथ शामिल हैं.

इन बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा.

चुनाव आयोग को इन बूथों से गड़बड़ी की शिकायत मिली थी, जिसके बाद यहां दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया गया है.

पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय ने प्रेस रिलीज़ जारी कर इसकी जानकारी दी है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट